फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के तहत मंडे मार्केट पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान तहत नगर परिषद ने देविकानगरी में कई साल से चल रही मंडे मार्केट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। सोमवार को जब फड़ी वाले लोग मंडे मार्केट लगाने पहुंचे तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने किसी को भी काम नहीं करने दिया। इससे गुस्साए फंड़ी वालों ने इसका सख्त विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार को नागा का दिन होता है। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर मंडे मार्केट लगती है। इसमें सस्ता सामान खरीदने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। लेकिन अब नगर परिषद ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से चार दिन से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद को कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं।
फंडी वालों ने बताया कि साप्ताहिक बाजार पूरे देश में लगता है। सप्ताह में एक दिन की कमाई से उनके परिवार की जरूरतें पूरी होती है, लेकिन नगर परिषद ने इस पर प्रतिबंध लगाकर संकट में डाल दिया है। इससे पहले नगर परिषद मार्केट लगाने वाले हर व्यक्ति से 200 रुपये लेती थी और बाद में 100 रुपये कर दिया था। इतना ही नहीं, जिस दुकान के बाहर वह फड़ियां लगाई जाती हैं उसको भी पैसे देने पड़ते हैं। सामान बेच कर जो बचता है, वह उनको मिलता है। लेकिन अब उनको कुछ नहीं मिलेगा। फड़ी वालों ने डीसी से अपील है कि वह मंडे मार्केट को बंद न करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें