फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मांड ईस्ट में बावली की चहारदीवारी टूटने से बढ़ीं मुश्किलें, तालाब का गंदा पानी मिक्स होने के साथ हादसे की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट में करीब 100 साल पुरानी प्राकृतिक पेयजल की बावली की चहारदीवारी बारिश में टूट गई है। इससे लोगों के सामने सुरक्षा और स्वच्छ पानी की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय प्रदीप सिंह और रोहित कुमार का कहना है कि प्राकृतिक बावली की खस्ता स्थिति ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। साथ ही बड़ा तालाब है। दीवार टूटने से खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

यहां से पानी लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक चिंता छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर है क्योंकि वे अक्सर पानी भरने के लिए जाते हैं। खुले किनारे और फिसलन भरी जगह के कारण गिरने का खतरा है जिससे अभिभावक बच्चों को अकेले भेजने से डर रहे हैं। इसके अलावा तालाब का गंदा पानी बावली में मिलने की आशंका बनी हुई है जिससे गांव में बीमारियां फैल सकती हैं।
साहिल कुमार और राजिंद्र का कहना है कि गर्मियों के मौसम में बावली ठंडे पानी का मुख्य स्रोत है लेकिन खराब हालत के कारण अब लोग डर के साये में पानी लेने को मजबूर हैं। प्रशासन से मांग की है कि चहारदीवारी की जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द दौरा कर संबंधित विभाग से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
- आरती सेठ, पूर्व सरपंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें