रियासी। नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पिछले बीस दिन में 25 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सबसे अधिक मामले कटड़ा से सामने आए हैं। इस दौरान भारी मात्रा में हेरोइन, चरस, अफीम व गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा शराब का धंधा करने वालों पर भी शिकंजा कसा है। 14 अप्रैल से लेकर अब तक हुई कार्रवाई में नशा तस्करों के दो वाहन जब्त करने के साथ प्रॉपर्टी सीज की है। माहौल में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेजा गया। संवाद