उधमपुर। डोगरा क्रांति दल की ओर से संक्रमितों चिकित्सा सामग्री वितरित करने और उनके घरों में दवाई का छिड़काव करने का अभियान जारी है। इसी के तहत वीरवार को दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में गरनई, ओमाला, संगूर और दंदयाल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर संक्रमितों को स्टीमर, फेस शील्ड और जरूरी दवाइयों की किट वितरित कीं। साथ ही घरों को सैनिटाइज करने के साथ ही फॉगिंग भी की गई। बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इसलिए सभी को प्रशासनिक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।