उधमपुर। स्टेट टॉपर आयुषी शर्मा का सपना है कि वे सिविल सर्विसेस की तैयारी करके देश सेवा करे। उसे यकीन नहीं था कि प्रदेश में टॉप करेंगी लेकिन मेहनत और लगन ने सफलता दिलाई है। इसमें उनके शिक्षकों और माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान है। पिता सरकारी मुलाजिम हैं और मां घर को संभालती हैं। उन्होंने जूनियर्स को संदेश दिया कि निरंतर अभ्यास करने से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
अक्षरा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है जिन्हें वह अपना आदर्श मानती हैं। उसका कहना है कि माता-पिता और शिक्षकों ने हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन दिया। भविष्य की योजनाओं में स्नातक स्तर पर कंपाउंड आर्ट्स विषय लेना चाहती हूं और सिविल सर्विस के माध्यम से देश सेवा करना चाहती हूं। साथ ही विद्यार्थियों को मेरा संदेश है कि अपने ऊपर विश्वास रखें क्योंकि आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।