फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मोंगरी ने चिनैनी, कबड्डी में उधमपुर ने जगानू ब्लॉक को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से उधमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को सुभाष स्टेडियम में शुरू हुई इंटर ब्लॉक सांसद खेल प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रही। इसमें जिला उधमपुर के विभिन्न 17 ब्लॉकों के लगभग 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबलों में दिन के अंतिम परिणाम में वॉलीबाल में मोंगरी ब्लॉक ने चिनैनी को सीधे दो सेटों में 25-13, 25-20 के स्कोर से हराया, जबकि कबड्डी के मुकाबले में ब्लॉक उधमपुर ने 26-07 अंकों के अंतिम स्कोर से ब्लॉक जगानू को मात दी।
मुख्य अतिथि डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद और सम्मानित अतिथि युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू के सहायक निदेशक मूलराज ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और खेल के मूल्य से अवगत कराया। उन्हें सलाह दी कि वे अपने बेहतर कल के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सुविधाओं का उपयोग उपयोग करें।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के संरक्षण और जम्मू-कश्मीर युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक गजानफर अली के सहयोग, उपायुक्त इंदू कंवल चिब की अध्यक्षता तथा जिला खेल अधिकारी एस स्वर्ण सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस मौके जेडपीइओ पूनम शर्मा, अजीत सिंह (इंचार्ज जेडपीईओ उधमपुर कार्यालय) उपस्थित थे।
सभी मैचों में खेल विभाग के फील्ड स्टाफ सदस्यों में स्वर्णदीप सिंह तारा, माणिक नरगोत्रा, राकेश कुमार, पुष्प कुमार, कलभूषण शर्मा, शाम लाल गुप्ता, सुदेश कुमार, विशाल गुप्ता, आशा मीनाक्षी, कुमारी निर्मल और अंशु ब्रत खन्ना ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें