फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा आगार जितो क्लब ने जीता मानसून क्रिकेट कप का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कटड़ा क्रिकेट क्लब को 12 रनों से हराया, विजेता टीम को 50,000, उपविजेता को 11000 पुरस्कार दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में चल रहे मानसून क्रिकेट कप फाइनल मुकाबला सोमवार को करवाया गया। इसमें बाबा आगार जितो क्रिकेट क्लब ने कटड़ा क्रिकेट क्लब को 12 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
टॉस में बाबा आगार जितो क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित ने 48, राजेंद्र ने 28, सुंदर ने 25 रन बनाए जबकि अतिरिक्त से 8 रन जुड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटड़ा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी और 12 रनों से हार गई। कटड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने 35, हिमालय ने 36, रंजीत ने 12 और अंशुमान ने 11 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बाबा आगार जितो की ओर से जगत ने 2, जितेंद्र ने 2, विकास और रोहित ने 1-1 विकेट लिया। वहीं कटड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से प्रदीप ने 4 विकेट झटके। मुख्य अतिथि के रूप में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा और स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा के निदेशक ध्रुव गुप्ता प्रेस क्लब कटड़ा कैप्टन प्रधान अरुण शर्मा भाजपा नेता मनोज शर्मा रणजीत सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने विजेता टीम को 3 लाख की राशि और खेल किट देने की घोषणा की। साथ ही स्पोर्ट्स अकादमी कटड़ा के अनूप बाबा को आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को 50,000 की पुरस्कार राशि वितरित की। उपविजेता टीम को 11000 पुरस्कार राशि दी। इस दौरान मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राजेंद्र को मिला। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब भी राजेंद्र को दिया गया जबकि बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड प्रदीप को मिला। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें