फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लद्दा सांकरी में बनाया जा रहा खेल मैदान

Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 ब्लॉक नरसू में पड़ते लद्दा सांकरी में बच्चों के खेलने के लिए बनाया जा रहा खेल मैदान।
विज्ञापन
खेल सुविधा मिलने पर युवाओं में खुशी की लहर
विज्ञापन

30 लाख रुपये की लागत से किया गया है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्थानीय लोगों की मांग पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ब्लॉक नरसू में स्थित लद्दा सांकरी में 30 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाया जा रहा है। इससे युवाओं में खुशी की लहर है।
गांवों में खेल मैदान न होने से युवाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई थी। पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने भी पंचायती और प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीण विकास विभाग की ओर से क्षेत्र में खेल मैदान बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इससे युवाओं को खेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सरपंच का कहना है कि युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। युवाओं को नशाखोरी से बचाने के लिए हर पंचायत में खेल मैदान होना बहुत जरूरी है। ताकि युवा वर्ग खेलों की ओर अपना रुझान बढ़ाकर नशे से दूर रह सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस खेल मैदान पर 30 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग का आभार व्यक्त किया है। उम्मीद जताई कि क्षेत्र में बच्चों को खेलने के लिए आ रही समस्या से निजात मिली। हालांकि इस मैदान में अब भी संसाधन बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें