फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने जिला के स्रांवा-सिरग्वाड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सेना ने जिले के स्रांवा-सिरग्वाड़ी इलाके में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू कराई। इसमें 25 टीमों ने भाग लिया। युवाओं को सकारात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से सेना की 26 राष्ट्रीय रायफल की तरफ से ऑपरेटिंग बेस कैंप सेना अधिकारी ने कहा कि युवाओं ने सीमित खेल मैदानों के साथ इस खेल में कामयाबी हासिल की है। मुख्य रूप से क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और समर्पण के कारण उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने और अपने कौशल को निखारने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य सभी समुदायों को एक साथ लाना और क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना है। सेना युवाओं में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ने के लिए विभिन्न खेल आयोजनों का आयोजन करती रही है। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन के लिए सेना के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस तरह के और आयोजनों की अपील की ताकि स्थानीय लोगों में खेल प्रतिभा का पोषण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें