फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में शनिवार को खेले गए अंडर 14, 17 व अंडर 19 गर्ल्स मुकाबले

विज्ञापन
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में जारी एथलेटिक मीट में भाग लेतीं खिलाडी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में जारी जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में शनिवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स मुकाबले कराए। इसमें जिले के विभिन्न नौ जोनों के 127 खिलाड़ियों ने रिले दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा डिस्कस थ्रो में भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें सौ मीटर दौड़ के अंडर-14 मुकाबले में जोन रामनगर की कनक शर्मा, अंडर-17 वर्ग में रामनगर की सपना देवी और अंडर-19 वर्ग में उधमपुर की सबीना बीबी प्रथम रहीं। वहीं, दो सौ मीटर दौड़ के अंडर-14 मुकाबले में जोन बबे की बंदना देवी, अंडर-17 में जोन बबे की ज्योति देवी और अंडर-19 में रामनगर की पूजा देवी प्रथम आईं।
इसके अलावा चार सौ मीटर दौड़ के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर की वैभवी, अंडर-17 वर्ग में बबे की ममता देवी और अंडर-19 वर्ग में उधमपुर की अनायत बीबी प्रथम रहीं। वहीं, दौड़ के आठ सौ मीटर के अंडर-17 मुकाबले में बबे की आरती देवी और अंडर-19 वर्ग में रामनगर की अंजू देवी प्रथम स्थान पाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

वहीं, लंबी कूद के अंडर-17 मुकाबले में जिब की प्रीति शर्मा और अंडर-19 में चिनैनी जोन की सलोनी रानी प्रथम रहीं। ऊंची कूद के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर की सपना बंद्राल, अंडर-17 में बबे जोन की ललिता देवी और अंडर-19 वर्ग में पंचैरी की वीना अख्तर अव्वल आईं। इसके अलावा शॉटपुट थ्रो के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर की अरण्या शर्मा, अंडर-17 में घोरडी जोन की मीनाक्षी देवी और अंडर-19 में पंचैरी की वीना देवी प्रथम रहीं।
जबकि, डिस्कस थ्रो के अंडर-17 मुकाबले में रामनगर की सोनिया शर्मा और अंडर-19 में घोरडी की मीनाक्षी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक मीट का संचालन करने वाले अधिकारियों एवं जजों में रमन कुमार, राजकुमार डोगरा, पूजा शर्मा, निशा शर्मा, मीनू, सौरभ पंडित, कुलभूषण कुमार, राकेश खजूरिया, ऋषि कुमार शर्मा, विपिन फोत्रा, रवि कुमार, सुदेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में जारी एथलेटिक मीट में भाग लेतीं खिलाडी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में जारी एथलेटिक मीट में भाग लेतीं खिलाडी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में जारी एथलेटिक मीट में भाग लेतीं खिलाडी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें