ब्लाक कार्यालय में एसबीएम योजना का उदघाटन करती डीडीसी सदस्य व अन्य:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को महिला दिवस के मौके पर ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसबीएम) योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन डीडीसी सदस्य उषा देवी ने किया। इसमें बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद व बीडीओ ओपी भगत भी मौजूद थे।
इस मौके पर ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन में एक गड्ढा बनाएं, जिसमें छतों, रसोई व अन्य के बेकार पानी को डालें। ताकि, पानी व्यर्थ न बहे। वह जमीन के अंदर चला जाए, जिससे भविष्य में पानी की कमी भी दूर होगी, साथ ही वातावरण भी शुद्ध होगा। जमीन में नमी रहेगी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यालय से आरंभ की गई योजना गांव गांव व घर घर तक पहुंचाई जाएगी, जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस योजना को शत प्रतिशत जल्द ही पूरा भी किया जाएगा, जिससे कई लाभ मिलेंगे।