फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटॉप में आधा व नत्थाटॉप में दो फुट तक हुआ हिमपात

विज्ञापन
पटनीटॉप के पास बर्फ के साथ खेलते हुए
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में मौसम शनिवार को भी बिगड़ा रहा। इस दौरान नत्थाटॉप की चोटी पर दो फुट और पर्यटन स्थल पटनीटॉप में आधा फुट हिमपात हुआ। इससे तापमान में पांचवें दिन भी गिरावट रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ था, और सूर्य देव की तपिश भी लोगों को राहत दे रही थी। लेकिन, बीच बीच में बादल सूर्य देव के आगे आकर ठंड में इजाफा कर रहे थे। वहीं, दोपहर बाद बादलों ने डेरा जमा लिया, और देखते ही देखते तेज बारिश व पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया। तेज बारिश से नदी नालों में पानी का बहाव बढ़ गया। जबकि, पटनीटॉप, नत्थाटॉप, जुगधार, देराटॉप, शिवगढ़ धार, लद्दाधार, सियोजधार में बर्फबारी हो रही थी।
इससे बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी था। पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है। महाशिवरात्रि से पहले हिमपात से क्षेत्र का तापमान लुढ़क गया है। ठंड के चलते दुकानदारों ने भी दुकानें जल्दी बंद कर घरों की ओर रुख किया। उधर, तेज बारिश के कारण चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग के बीच दिशा परिवर्तन में पानी का बहाव भी बढ़ गया था, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें