फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप में सैलानियों को हिमपात का इंतजार ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पर्यटन स्थल पटनीटॉप पहुंचने वाले सैलानियों को ताजा हिमपात का इंतजार है। सूखी ठंड से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई है। सर्दियों का मौसम जारी है। लेकिन, बारिश व बर्फबारी न होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बर्फबारी होने से पटनीटॉप की हसीन वादियों में सैलानियों की आमद में भी इजाफा हो जाएगा। दिसंबर शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अब तक न तो बारिश हो रही है, और न ही बर्फ गिरी है। जिससे पहाड़ भी सुनसान नजर आ रहे हैं, और रौनक भी गायब है। पटनीटॉप के कारोबारी राजेश ठाकुर, प्रकाश चंद, आदि ने कहा कि बर्फबारी की आस लेकर देश के कई हिस्सों से सैलानी पहुंच रहे हैं। मगर, अब तक बर्फ न गिरने से निराशा है।
हालांकि, कई सैलानी क्रिसमस और नववर्ष को लेकर एडवांस बुकिंग करा चुके हैं, जिन्हें इंतजार है तो ताजा हिमपात का। जबकि, श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थी भी पटनीटॉप पहुंच रहे हैं, लेकिन मौसम का मिजाज देखकर वे योजना बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ताजा हिमपात से पहाड़ सफेद चादर में ढंक जाएगा। जिससे सैलानियों की आमद में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें