एनडीआरएफ के जवानों के साथ योग करता स्निफर डॉग। संवाद
उधमपुर। शनिवार को आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह को लेकर पंचायत से जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें एनडीआरएफ की 13वीं बटालियन भी हिस्सा ले रही है। सबसे विशेष बात यह की एनडीआरएफ के स्निफर डॉग भी समारोह का विशेष रूप से हिस्सा बनेंगे।
इसको लेकर शुक्रवार को अभ्यास किया गया। जिसमें एनडीआरएफ के स्निफर डॉग ने योग में अपने करतब दिखाए। एनडीआरएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बाबूराम ने बताया कि प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मूवमेंट को समझते हुए अगर एक जानवर योग कर सकता है तो इंसान क्यों नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है की पूरा देश फिट रहे, स्वस्थ रहे इसी को लेकर इस दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि लोग योग करके निरोग हो सकें।