फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में नौवीं एलुमनाई मीट, यादें हुईं ताजा, लॉन्च किया विशेष मोबाइल एप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के परिसर में रविवार को नौंवें एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। समारोह में देश-विदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पुराने सहपाठियों व गुरुजनों के साथ सुनहरी यादें साझा कीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. प्रगति कुमार रहे। उन्होंने एलुमनाई की उपलब्धियों की सराहना करते हुए एसएमवीडीयू एलुमनाई पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय और एक-दूसरे से जोड़ने में सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्व विद्यार्थियों की सफलता ही किसी संस्थान की असली पूंजी और वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा होती है।

डीन इंटरनेशनल एंड एलुमनाई अफेयर्स प्रो. युगल खजूरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित एलुमनाई ने अपनी जीवन यात्रा और पेशेवर अनुभव साझा किए, जिनमें स्वान वीर सिंह जराल (स्कूल ऑफ एनर्जी मैनेजमेंट), दीपक मन्हास (एमबीए एलुमनस), रोहित शर्मा (चीफ मैनेजर, पीएनबी), आदित्य शर्मा (संस्थापक, हर्षवर्धन एंटरप्राइजेज) व अतुल गुप्ता (प्रबंध निदेशक, वाईएपीके एंटरप्राइजेज) शामिल थे।
विज्ञापन




सूफी संगीत ने बांधा समा

शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित सूफी संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शानदार संचालन एमबीए छात्रा नंदिता शर्मा ने किया, जबकि समन्वय में स्टूडेंट एलुमनाई कोऑर्डिनेटर युवराज सिंह की मुख्य भूमिका रही।



इनकी रही उपस्थिति

वित्त अधिकारी काजल जसरोटिया, प्रो. सुमित गुप्ता, प्रो. सुपर्ण शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी जोगिंदर पॉल, डॉ. संदीप शर्मा, प्रो. ज्योति, डॉ. अंकुश रैना और डॉ. साक्षी अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मीर इरफान उल हक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें