फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के ओमाड़ा मोड़ इलाके से पुलिस ने दस ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीली वस्तुओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम ओमाड़ा मोड़ इलाके में गश्त लगा रही थी। इसी बची एक व्यक्ति को पुलिस ने बिरमा इलाके से पैदल सैला तालाब की तरफ जाते हुए देखा। पुलिस ने उसको रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह पुलिस को देखने के बाद मौके से फरार होने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की गई। पुलिस ने उसी समय व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया और मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कृष्ण लाल पुत्र बिट्टू राम निवासी पिट्टनगढ़ वार्ड सात उधमपुर के रूप में हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें