किश्तवाड़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को शहर के सरकुट इलाके में लगाए गए नाके के दौरान नशीली दवाइयों की खेफ साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कर्णजीत निवासी भेगाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर देविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ की टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद बुखारी के नेतृत्व में एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशीली दवाओं की खेप बरामद की। मौके पर ही उसके गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।