फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरसीसी और एनसीसी ने अंतिम चार में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल मैदान में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें एसआरसीसी ज्योतिपुरम और एनसीसी रियासी ने जीत हासिल कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसआरसीसी ज्योतिपुरम और कटड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटड़ा वॉरियर्स की पारी मात्र 15 ओवर में 76 रन पर ही सिमट गई। एसआरसीसी के सुरेंद्र ने चार व गुरनूर ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरसीसी की टीम ने 10.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज केशव ने सर्वाधिक 32 रन का योगदान दिया। इस मैच में चार विकेट लेने वाले सुरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें 31 सौ रुपये नकद और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एनसीसी रियासी और आरसीसी के मध्य हुआ। रियासी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर 139 रन बनाए। बल्लेबाज केशव ने 27 गेंद में सर्वाधिक 47 रन बनाए। आरसीसी के कातिर्क ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम 20 ओवर में 127 रन ही बना सकी। और 12 रन से मैच हार गई। आरसीसी के बल्लेबाज पटेल ने 17 गेंद में 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। एनसीसी की ओर से लोकेश ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। इस मैच में केशव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को कोई मुकाबला नहीं होगा। सोमवार को सेमिफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें