फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में 91,745 में से 70,119 स्मार्ट मीटर लग चुके, सितंबर तक लक्ष्य करना है पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में शुरू अभियान का लक्ष्य सितंबर 2026 तक 91,745 मीटर लगाने का है जिसमें लगभग 70,119 मीटर लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की योजना का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत बनाना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना है। इसलिए पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिससे खपत की जानकारी ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली विभाग और उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगी। मीटरों की मदद से बिजली खपत और बिलिंग यूनिट का सही और सीधा रिकॉर्ड विभाग के पास पहुंचेगा जिससे गलत बिल आने की समस्या कम होगी। साथ ही बिजली चोरी या मीटर के साथ छेड़छाड़ की जानकारी भी तुरंत विभाग तक पहुंच जाएगी। इससे बिजली वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। उपभोक्ता अपनी खपत को मोबाइल या ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। पारंपरिक मीटरों की रीडिंग लेने में समय लगता था और कई मामलों में गलत रीडिंग के कारण विवाद होरहे हैं। अब स्मार्ट मीटर के जरिए यह प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो जाएगी।
विज्ञापन




क्षेत्र अनुसार इतने लगे मीटर
उधमपुर सब डिवीजन 1- 27,183

उधमपुर सब डिवीजन 2 - 26,628

रामनगर- 9,337

चिनैनी- 6,971


स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिससे भविष्य में बिजली वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

-अरुण गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, पीडीडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें