फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर की सिया ने डांस प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान, बढ़ाया जिला का मान

विज्ञापन
उधमपुर। अपने माता पिता के साथ सिया राजपूत अपना पुरस्कार दिखाती: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उधमपुर की छह साल की सिया राजपूत ने जम्मू में हुई सब जूनियर बेस्ट डांसर प्रतियोगिता सीजन-2 में जूनियर उप श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ डांसर का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन आईजी डांस फिट जोन ने 20 जुलाई को किया था। सम्मान के तौर पर सिया को ट्राफी के साथ 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सिया की माता नितिका अरोड़ा और पिता सूपिंदर सिंह का कहना है कि बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है। हमें अपने मन से बेटे और बेटियों के बीच अंतर का विचार पूरी तरह से निकाल देना चाहिए। बेटियों को भी बेटों को बराबर पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और समर्थन मिले तो बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने मात्र छह साल की आयु में ही अपनी कुशलता से उन्हें गर्व करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सिया अभी पहली कक्षा की छात्रा है और एक निजी डांस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जम्मू संभाग से 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सिया अब तक जिला स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीत चुकी है। अभिभावकों का कहना है कि जिला से बाहर यह सिया की पहली शानदार जीत है। अब वह कटड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें