उधमपुर। पंचैरी थाने की टीम ने लांदर-पंचैरी रोड के पास गश्त के दौरान बुधवार को एक व्यक्ति के कब्जे से 13 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रतन लाल निवासी लतयार, पंचैरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद