फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाई का शव घर पहुंचने से पहले ही बहन ने नदी में लगा दी छलांग

Fri, 20 Jun 2025 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
छलांग लगाने से पहले बहन ने पुल पर उतारे थे जूते। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर शुरू की लड़की की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में वीरवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवती ने चिनाब नदी में कूदकर जान दे दी। यह घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर लड़की की तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार लड़की की पहचान पायल के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर गहरे भावनात्मक आघात से गुजर रही थी। उसके भाई नितिन की दो दिन पहले केदारनाथ में मजदूरी करते समय एक दुखद दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार पहले से ही उसकी अचानक मौत से जूझ रहा था और उसका शव घर पहुंचने से पहले ही उसकी बहन 21 वर्षीय पायल देवी ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी परिवार के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं, क्योंकि माहौल गमगीन है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें