फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरथल देवी मंदिर में विश्व शांति के श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। श्री सरथल देवी मंदिर में माता अष्ठादशभुजा के दरबार में सोमवार से विश्व शांति के लिए श्री शतचंडी महायज्ञ का आगाज हो गया है। पहले दिन दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों केक अनुसार विश्व शांति और कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 17 जुलाई को वार्षिक श्री सरथल देवी यात्रा का आयोजन होगा। किश्तवाड़ के गौरी शंकर मंदिर से यात्रा प्रस्थान करेगी। कोरोना महामारी के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी, लेकिन परंपरा के अनुसार गौरी शंकर मंदिर में हवन यज्ञ होगा। पूर्णाहुति के बाद माता की छड़ी मुबारक रवाना होगी।
शाम को सरथल में पहुंचेगी। इस दौरान कोविड एसओपी का पूरा पालन किया जाएगा। दूसरे दिन महायज्ञ में भी पूर्णाहुति डालने के बाद भंडारा किया जाएगा। इसी दिन श्री सरथल देवी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजीव कुमार परिहार माता की थाली उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें