किश्तवाड़। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद प्रदेश प्रशासन ने और कोविड पाबंदियां हटाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत अब जिले में सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुलेंगी, जिसका लोगों और दुकानदारों ने स्वागत किया है।
कोरोना महामारी के चलते जिले में भी प्रतिबंध लगाए गए थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। रविवार को प्रदेश प्रशासन ने यूटी 16 जिलों से कई पाबंदियां हटाई हैं। इनमें किश्तवाड़ जिला भी शामिल है। आदेश के अनुसार अब जिले में सोमवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकाने खुलेंगी। वीकेंड कोविड कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। हालांकि अभी स्कूल, कॉलेज अभी बंद रहेंगे। रात्रि का खफ्यू जारी रहेगा। लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। हालांकि अभी जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी नहीं हुआ है। प्रदेश प्रशासन की ओर से मिली छूट से स्थानीय लोगों सहित कारोबारियों को काफी राहत मिली है।