फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर डेढ़ फुट तक सामान रख सकेंगे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दुकानदार अब अपनी दुकानों के बाहर डेढ़ फुट तक सामान रख सकेंगे। यह राहत नगर परिषद ने शुक्रवार को राहत प्रदान की है। नगर परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने डीसी से बैठक कर अनुमति हासिल की है। इसके बाद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने बाजार में पहुंच कर दुकानदारों को स्थिति से अवगत करवाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह से देविकानगरी में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से कार्रवाई जारी है। व्यापार मंडल और चैंबर आफ कामर्स ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया था। वीरवार को नगर परिषद के चेयरमैन ने भी व्यापार मंडल और चैंबर आफ कामर्स को समर्थन देने का एलान कर दिया था। शुक्रवार को नगर परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने दुकानदारों को दुकान से बाहर डेढ़ फुट तक सामान रखने की अनुमति देकर राहत प्रदान की। इसको लेकर व्यापार मंडल और चैंबर आफ कामर्स भी सहमत हो गए हैं। सहमति बनने के बाद नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा और चैंबर आफ कामर्स के उप प्रधान नीरज कुमार बाजार में पहुंचे और दुकानदारों को सामान अंदर रखने के लिए जागरूक किया। सुरेंद्र सिंह खालसा ने कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, गोल माकेट, मेन बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि सभी दुकानदार दुकान के बाहर केवल डेढ़ फुट तक सामान रख का सामान बेच सकते हैं। लेकिन किसी ने डेढ़ फीट से बाहर सामान निकाला तो इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी। फिर नगर परिषद किसी को भी माफ नहीं करेगा।
डेढ़ फुट तक सामान रखने के लिए डीसी उधमपुर से बात कर चुके हैं। उन्होंने सहमति जताई है लेकिन साथ ही आम आदमी की सुविधा का ध्यान रखने की भी हिदायत दी है। अगर आम आदमी परेशान होगा तो फिर कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों इसी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अगर फिर भी दुकानदार नहीं समझते हैं, तो फिर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह खालसा, उपाध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें