फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीसी कटड़ा, एमसीसी रियासी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मुकाबले शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले में डीसीसी कटड़ा ने एसएससीसी भमाग और दूसरे मैच में एमसीसी रियासी ने जेसीसी जम्मू को हराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मुकाबला डीसीसी कटड़ा और एसएससीसी के बीच हुआ। डीसीसी कटड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते 246 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में एसएससीसी की टीम निर्धारित बीस ओवर में 160 रन ही बना सकी। डीसीसी कटड़ा ने 86 रन से मुकाबला जीत लिया। डीसीसी की ओर से वैभव ने 52 गेंद में 97 और गुलजार ने 35 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। भमाग की ओर से संजीत ने दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में एसएससीसी की ओर से अजय सर्वाधिक 42 रन बनाए। डीसीसी के मुनीर ने भी दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। इस मैच में वैैभव को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला जेसीसी जम्मू और एमसीसी रियासी के बीच हुआ। जेसीसी जम्मू ने टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 20 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें गौरव ने 51 गेंद में 58 और विवरांत ने 29 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। एमसीसी के आयूष ने दो विकेट झटके। एमसीसी रियासी ने निर्धारित लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। एमसीसी के बल्लेबाज दीपेन ने 19 गेंद में 47 व अक्षय ने 44 रन बनाए। जेसीसी के दीपक ने तीन विकेट हासिल किए। इस मैच में एमसीसी के दीपेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें