उधमपुर। टेबल टेनिस मुकाबले के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथिगण। आयोजक
उधमपुर। खेलो इंडिया केंद्र की ओर से उधमपुर स्थित सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में मासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। वीरवार को पहले दिन लड़कियों सहित अंडर 13, 15 और 17 श्रेणी के मुकाबले करवाए गए।
प्रतियोगिता में लड़कियों की श्रेणी में शोभा देवी विजेता और अधिरा सिंह उपविजेता रहीं। अंडर 13 बॉयज में सहस्वत विजेता और सुकांत उपविजेता, अंडर-15 में केशव विजेता और भावेश उपविजेता और अंडर-17 में विजेता उज्ज्वल और उपविजेता वीरेन रहे।
प्रतिभागियों को अतिथिगण, कोच और आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। दूसरे दिन बॉयज अंडर 19 श्रेणी के मुकाबले करवाए जाएंगे। संवाद