फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवलोक आश्रम में साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ शुरू

Tue, 05 Nov 2024 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर के शिवलोक आश्रम में हवन यज्ञ में आहुतियां डालते भक्तजन। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- दूसरे दिन सोमवार को जारी यज्ञ में लोगों ने डाली आहुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के शिवलोक आश्रम में साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ रविवार को शुरू हुआ। दूसरे दिन सोमवार को भी वार्षिक महाविष्णु यज्ञ जारी रहा।
कस्बे के वार्ड 12 स्थित शिवलोक आश्रम में आयोजित वार्षिक 136वां साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ विश्व शांति के लिए करवाया जा रहा है। इस 16 कुंडीय यज्ञ में सोमवार को सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और आहुतियां डाली।
विज्ञापन

शिवलोक आश्रम के स्वामी रामदेव सरस्वती महाराज ने बताया कि हर साल दिवाली के बाद पहले रविवार 2 नवंबर को साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ शुरू होगा और 9 नवंबर रविवार को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले स्वामी बलराज भारती ने इस यज्ञ को शुरू करवाया था। उनके देहांत के बाद शिव लोग ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष महा विष्णु यज्ञ शुरू किया जाता है। हर रोज हवन यज्ञ सुबह 6 बजे शुरू होता है और 9 बजे समाप्त होने के बाद हवन यज्ञ में बैठने वाले सभी भक्तों के लिए ट्रस्ट की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें