फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रांसपोर्टेशन और अन्य सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने धार रोड किया जाम

Tue, 05 Nov 2024 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में मांगों को लेकर डीसी  कार्यालय  के बाहर धार रोड पर प्रदर्शन करतीं नर्सिंग काॅलेज की छ - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन कर काॅलेज प्रशासन को कोसा
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचे एआरटीओ और तहसीलदार
उधमपुर। सरकारी नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं ने यात्री वाहन और काॅलेज में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी को दूर करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यातायात बाधित करते हुए काॅलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नर्सिंग काॅलेज की छात्राएं सोमवार सुबह मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुईं। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धार रोड पर यातायात को बाधित करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सलमेड़ी से लौट रही मेटाडोर ओवरलोडिंग की वजह से हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें स्थानीय लोगाें सहित भारी संख्या में नर्सिंग काॅलेज की छात्राएं भी मौजूद थीं। इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे। उनका आरोप था कि काॅलेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है कि काॅलेज से उधमपुर तक विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त वाहनोें की व्यवस्था करवाई जाए। प्रदर्शनकारियों ने काॅलेज में स्टाफ की कमी, लाइब्रेरी का उपयोग न कर पाने, शौचालय आदि की व्यवस्था न होने पर भी काॅलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से वह काॅलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन काॅलेज में स्टाफ न होने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में वह शिक्षा ग्रहण करने के बाद अस्पतालों में कैसे बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद शांत हुई छात्राएं
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार जय सिंह और एआरटीओ जुगल किशोर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र वाहन सुविधा तत्काल प्रभाव से मुहैया कराने की मांग पर अड़े। एआरटीओ ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मंगलवार से कालेज के लिए अतिरिक्त वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी और वाहन सहित अन्य मांगों को लेकर जिला एवं कालेज प्रशासन के साथ बात कर उचित समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें