फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवखोड़ी रनसु में यात्रा की समयसीमा से कम हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसु में इन दिनों व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यात्रा की समयसीमा कम होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि प्रशासन समयसीमा बढ़ाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


दुकानदार अजीत शर्मा ने बताया कि दो साल पहले रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोग भी अच्छी आमदनी कर लेते थे। अब पाबंदी से कामकाज को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जब तक समयसीमा नहीं बढ़ेगी तब तक मंदी का दौर रहेगा। कुलवीर सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पर्याप्त समय और स्वतंत्रता नहीं मिल रही है। जब तक रोक नहीं हटेगी तब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवखोड़ी यात्रा पर नहीं आएंगे।

विजय सिंह ने बताया कि दो वर्ष से व्यापारी मंदी झेल रहे हैं। समयसीमा बढ़ाने के लिए हड़ताल भी की गई थी। इसके बावजूद एक घंटे की ही बढ़ोतरी की गई। उनका सुझाव है कि कम से कम रात 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाए ताकि यात्रा में वृद्धि हो और हजारों लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन


ठोस निर्णय नहीं लिया तो होगा आंदोलन

व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुरिष्टा शर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने मंदी के चलते सात दिन तक बाजार बंद कर हड़ताल की थी। प्रशासन की ओर से दस दिन के भीतर समाधान का आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित किया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समयसीमा नहीं बढ़ाई गई तो व्यापारी फिर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। समस्या से केवल दुकानदार ही नहीं बल्कि घोड़ा, पिट्ठू, पालकी सहित हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें