फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवगली टॉप में लगा मेला, श्रद्धालुअरें ने मां चंडी के किए दर्शन

विज्ञापन
रामनगर। टॉप मेले में उमड़े लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। डुडू के अंतर्गत पड़ते टॉप चंडी मंदिर में रविवार वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें चिनैनी, रामनगर, जम्मू, भद्रवाह और डुडू व बसंतगढ़ क्षेत्र के हजारों लोग माता चंडी के टॉप शिवगली मंदिर में उमड़े।
भद्रवाह से माता चंडी की पवित्र छड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी के नेतृत्व में शनिवार को शिवगली में माता चंडी के ऐतिहासिक मंदिर में पहुंची थी। भद्रवाह इलाके से छड़ी यात्रा 27 जून को रामनगर कस्बे के भगवान नृसिंह मंदिर में पहुंची थी। यहां रात भर माता चंडी का जागरण किया गया। 28 जून को सुबह दस बजे नृसिंह मंदिर से पवित्र छड़ी रवाना हुई और दोपहर बाद शिवगली टॉप स्थित मंदिर पहुंची। यहां लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में यात्रियों के सुविधा के लिए प्रबंधन समिति द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया था। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र छड़ी रविवार को भद्रवाह के लिए रवाना हो गई। हर साल की तरह इस बार भी शिवगली टॉप पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिठाइयों, खिलौनों, सामान्य वस्तुओं, फलों और अन्य खाद्य पदार्थों की अस्थायी दुकानें सजाई गईं थीं। यहां पर आए लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण स्थानीय कलाकारों की ओर से पेश किया गया भद्रवाही कुड नृत्य रहा। स्थानीय प्रशासन ने यात्रा और वार्षिक मेले के सुचारु संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। मंदिर के पुजारी बाल कृष्ण, हंस राज ठाकुर, नरेश, जगदीश कुमार, कुलदीप कुमार, मूल राज अन्य ने चंडी माता टॉप शिव गली में मंदिर स्थल पर आने वाले यात्रियों की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से मांग की कि यहां एक शेड और एक सामुदायिक हाल बनाया जाए ताकि यात्रियों को रहने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें