फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज्ञान को साथियों में करें साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में वीवीआईपी की सुरक्षा एवं वाइटल इंस्टॉलेशन विषय पर 24 मई को शुरू हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें अतिरिक्त एसपी सुरक्षा जम्मू शाहीन वाहिद, एसपी निसार हुसैन शाह (उप सीओ आईआरपी-22 बटालियन), मंजीत सिंह (डीएसपी सुरक्षा), रियाज अहमद (डीएसपी सुरक्षा जम्मू), निरीक्षक (तकनीकी) धर्मिंदर चंद और एसकेपीए उधमपुर के संकाय सदस्यों ने अपना अनुभव साझा किया।
वहीं, शनिवार को आयोजित इसके समापन समारोह में उप निदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों से वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल सीखने के महत्व, अग्रिम संपर्क सुरक्षा उपायों और नवीनतम गैजेटरी के ज्ञान व उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ज्ञान को साथी पुलिसकर्मियों के साथ साझा करने को कहा, ताकि उनके संबंधित क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें