स्पोर्ट्स क्लब द्वारा करवाई जा रही रियासी प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मैच में शास्त्री क्लब जम्मू द्वारा रामबन पर 28 रनों से जीत दर्ज की गई। शास्त्री क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाज आशु के 66, रमन दत्ता के 22 व हर्ष के 23 रनों की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 बनाए।
रामबन के गेंदबाज आमिर ने दो तथा इरशाद व उमर ने एक-एक विकेट लिया। जम्मू द्वारा दिए गए लक्ष्य को रामबन के द्वारा पीछा करते हुए 19.4 ओवराें में सभी विकेट खोकर 139 रन ही बनाये जा सके। इसमें आमिर ने 68, यासिर ने 23 व आदिल ने पंद्रह रनों का योगदान दिया। जम्मू के गेंदबाज रामदीन, साहिल व दीपक ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। शास्त्री क्लब के आशु को बेहतरीन पारी के लिए आयोजकों द्वारा मैन आफ द मैच दिया गया।