फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 23 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलाथिया चौक से शहीद रजनीश नगर की ओर जाने वाली गली का मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से नाराज लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बसपा के युवा नेता तिरंतर सिंह ने कहा कि कुछ माह पूर्व गली की मरम्मत का काम शुरू करवाया गया था।

गली के नाले पर स्लैब डालने के बाद काम को बंद कर दिया गया। इस कारण गली के बीच में नाले से निकला मलबा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि अभी गली का काम पूरा भी नहीं हुआ था कि कुछ लोग निर्माण कार्य का श्रेय लेने के लिए पहुंच गए।

पहले गली का जो काम लगा है उसे पूरा करवाएं जिसके बाद कोई श्रेय लेने की होड में आए। गली का काम अधूरा होने के कारण लोगों को गली से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर गली का नाम रखा गया है। लेकिन फिर भी गली का काम पूरा न कर शहीद के नाम का अपमान किया जा रहा है, जिसे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द गी गली का काम पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें