फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर शगुन ने सरकार को घेरा

Fri, 19 Jun 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- मंत्री, विधायक और सांसद जनता को गुमराह करने का काम कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। विधायक शगुन परिहार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद जनता को गुमराह कर रहे हैं। समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विधायकने कहा कि सरकार के नेता महंगे कपड़े और जूते पहनकर जनता के बीच जाते हैं, लेकिन आम लोगों और सफाई कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने में विफल रहे हैं। परिहार ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो विधायकों के वेतन में कटौती कर उस धनराशि का उपयोग जम्मू-कश्मीर के सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने और उनकी स्थिति सुधारने के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि सफाई कर्मचारियों की शिकायतों और मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यह मुद्दा प्रदेश के सबसे बड़े जनसरोकारों में से एक बन सकता है। प्रशासन और सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल समाधान की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें