फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे का सेवन करते चार युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पुलिस ने कटड़ा शहर में चार युवकों को नशे का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से करवाए गए मेडिकल परीक्षण में चारों युवक नशे का सेवन करते पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना कटड़ा की पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार व्यक्तियों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनसे कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद सभी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल कटड़ा ले जाया गया जहां रैपिड मल्टी ड्रग यूरिन टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई। जांच रिपोर्ट में चारों युवकों में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (28) निवासी पुराना दारुड़ कटड़ा, अनवर खान (22) निवासी सिरला भागा रियासी, पुनीत शर्मा (19) निवासी सिरला भागा तथा रॉबिन मैसी (30) निवासी नलेय कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें