फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा और वैष्णो देवी भवन में सुरक्षा कड़ी, सुरक्षा बल तैनात

विज्ञापन
कटड़ा में सुरक्षा कड़़ी कर दी गई है। चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा बल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए मां वैष्णो देवी भवन और धर्मनगरी कटड़ा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कटड़ा से सटी सभी सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और आने-जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।
कटड़ा-जम्मू मार्ग पर नोमाई चेक पोस्ट पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। कटड़ा-जम्मू मार्ग, कटड़ा-उधमपुर मार्ग और कटड़ा-रियासी मार्ग पर सुरक्षा बलों की लगातार गश्त जारी है, और हर राहगीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारी व जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार गश्त पर हैं। मां वैष्णो देवी भवन परिसर में पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात हैं, और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें भी लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें