फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंजाब के गुरजीत पहलवान ने जीता लेहड़ी दंगल

विज्ञापन
लेहड़ी गांव में आयोजित दंगल को शुरू करवाते दंगल कमेटी के पदा​धिकारी व मुख्यअति​थि।
विज्ञापन
-ईरान के इरफान पहलवान को रोमांचक मुकाबले में किया चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लेहड़ी गांव में शनिवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पंजाब के पहलवान गुरजीत ने ईरान के पहलवान इरफान को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया।
समारोह में वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी व समाजसेवी स्वर्ण सिंह राठौर मुख्य अतिथि, राज कुमार बुच्चा और जीवन शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दंगल में स्थानीय, बाहरी राज्यों के साथ ईरान से भी पहलवान पहुंचा हुआ था। दंगल में कुश्तियों के लगभग 50 मुकाबले करवाए गए। इनमें पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों को आनंदित किया।
विज्ञापन

बड़ी माली के लिए पंजाब के पहलवान गुरजीत व ईरान के पहलवान इरफान के बीच अत्यंत रोचक मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत में ईरानी पहलवान इरफान ने जिस प्रकार से गुरजीत पर एक से बढ़कर एक दांव डाला, उससे प्रतीत हुआ कि इरफान बड़ी माली ले जाएगा किंतु कुछ ही क्षणों में गुरजीत ने पूरी बाजी पलट दी। उसने ईरान के पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वर्ण सिंह राठौर ने बड़ी माली के विजेता रहे पंजाब के पहलवान गुरजीत को माता की चुन्नी से सम्मानित किया। इस मौके पर युवराज कटोच, सुनील कुमार, आकाशदीप, अशोक कुमार, अंकुश शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जगन्नाथ, मोहन लाल सहित काफी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें