फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुंदरबनी में दिखे पांच संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 26 Jun 2020 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू संभाग के उपजिला सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव ठिचका में रात को कुछ संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पर पुलिस तथा सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। शाम चार बजे तक चले अभियान में कुछ नहीं मिला तो स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ठिचका में एक बिहारी मिस्त्री दलीप कुमार रात को अपने कमरे में खाना बना रहा था। तभी एक आदमी आया और उससे खाना मांगा। साथ ही चार और साथियों के लिए तैयार करके देने को कहा। मिस्त्री ने जो खाना तैयार था, वह दे दिया। 

सुबह उसने ये बात आसपास के लोगों को बताई तो सूचना पुलिस और सेना को दी गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। बिहारी मिस्त्री बाजाबाई ठिचका सड़क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में काम करता है।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की आशंका पर पुलिस और सीआरपीएफ ने निगरानी कड़ी कर दी है। गुरुवार को जवानों ने कटड़ा में देवस्थल बाबा धनसर के साथ ही गांव कनका दबर आदि में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जवानों ने विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की और पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध को देखे जाने के साथ ही पुलिस को सूचित करने की अपील की। नशे के सौदागरों पर विशेष नजर रखने को कहा।

सुरक्षाबलों ने हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों को खंगाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों में गुरुवार को पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हरिया चक, रठुआ और आसपास के जंगलों और नदी नालों को खंगाला।

पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन सर्च ऑपरेशन बताया है। 20 जून को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रठुआ गांव में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान से हथियार लेकर आए एक ड्रोन को मार गिराया था। यह हथियार पाकिस्तान की ओर से किन लोगों के लिए भेजे गए थे उनकी तलाश सुरक्षाबलों ने उसी दिन से शुरू कर दी। संदिग्धों को तलाशने के लिए रोजाना तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें