पटनीटाप में शिविर के समापन पर उपस्थित स्काउट एंड गाइड।
उधमपुर। जम्मू और कश्मीर राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स ने 31 मई से चार जून तक ट्रेकिंग बेस कैंप, पटनीटॉप में राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर 2025 और तृतीया सोपान शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला जम्मू, डोडा, कठुआ, सांबा और उधमपुर से 112 स्काउट्स और गाइड्स ने भाग लिया।
शिविर का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के ट्रेकिंग बेस कैंप के वार्डन ने किया। दोनों शिविरों का संचालन राज्य मुख्यालय, जम्मू के स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। शिविर का संचालन जेएंडके भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त एस राजिंदर सिंह तारा और राज्य सचिव सह प्रशासनिक अधिकारी नसरीन खान की देखरेख में किया गया। शिविर के दौरान पटनीटॉप में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
शिविर का संचालन मंजीत कौर, मुख्यालय आयुक्त केएल शर्मा, नीरू तलवार, हारून मलिक और अन्य आमंत्रित स्टाफ सदस्यों, स्काउट मास्टर्स और गाइड कैप्टन की ओर से किया गया। संवाद