फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और कई कार्यालयों में लटके मिले ताले

Tue, 01 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी अंग्रेज सिंह राणा ने सोमवार को पंचैरी तहसील के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सरकारी स्कूलों का औचक दौरा किया। इस दौरान एडीसी ने एक स्कूल और एक सरकारी कार्यालय पर ताला लगा पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा कई कार्यालयों में कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने पर रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई इस दौरान गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पंचैरी में ताला लगा हुआ मिला।

इस पर एडीसी ने तुरंत इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। इसके अलावा मिडिल स्कूल मीर में कमियां पाए जाने पर स्कूल का पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


शीप हस्बेंडरी कार्यालय मीर में भी कम कर्मचारी होने पर रिकार्ड को जब्त कर लिया। एडीसी ने बीडीओ कार्यालय, जेडईओ कार्यालय, पीएचसी, बीएमओ में भी निरीक्षण किया और स्टाफ से संबंधित जानकारी हासिल की।

सीएपीडी के फूड स्टोर में पहुंच कर राशन वितरण की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि समय पर राशन न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एडीसी ने तहसीलदार के कार्यालय में पहुंच कर लोगों की परेशानी सुनी। लोगों से पूछा की कार्यालय में काम करवाने में परेशानियों का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें