फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों और किताबों की दुकानों पर छापेमारी

Wed, 06 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : school
विज्ञापन
परीक्षा परिणामों के आते ही निजी स्कूलों की लूटखसोट का भी सीजन शुरू हो गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने मंगलवार को विभिन्न निजी स्कूलों और किताबों की दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी में शिक्षा विभाग और नापतौल विभाग के अधिकारी शामिल रहे। दोषी पाए गए स्कूलों पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


बाजारों में निजी स्कूलों के नाम छपी पुस्तकें और किताबें बेचने के लिए प्रशासन द्वारा टीम गठित कर विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में हर दुकान से किसी न किसी निजी स्कूल के नाम से छपी पुस्तकें पाई गई। दुकानों के अलावा टीम ने स्कूलों का भी दौरा किया।

निजी स्कूल के अंदर ही किताबें बेचते और उसके ज्यादा पैसे वसूलने के लिए कार्रवाई की गई। लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर जयदीप संब्याल ने बताया कि एडीसी अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में डीसी द्वारा गठित टीम ने स्कूलों व दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान उन दुकानों और स्कूलों पर कार्रवाई की गई जो मूल्य से अधिक कीमत पर किताबें बेचते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें