फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल, 85 छात्रों के बैठने पर संकट

Wed, 30 Oct 2024 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दिनों में कमरों के अंदर आ रहा पानी
विज्ञापन

बैक टू विलेज, ब्लॉक दिवस पर आयोजित होने वाली बैठकों में लोग कई बार उठा चुके हैं समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मजालता तहसील में सरकारी गर्ल्स व बॉयज मिडिल स्कूल की इमारतें खस्ताहाल होने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों स्कूलों में तकरीबन 85 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
इतना ही नहीं पिछले 15 सालों से स्कूल की इमारतों की खस्ताहाल हैं। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों व पूर्व सरपंच स्कूल की इमारत की मरम्मत की गुहार विभाग व प्रशासन से लगा चुके है। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राम सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में दोनों स्कूलों की इमारत इतनी खस्ताहाल हो गई हैं कि बारिश के दिनों में सारा पानी कमरों के अंदर आ रहा है। इमारत कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में होने वाली बैक टू विलेज, ब्लॉक दिवस पर आयोजित होने वाली बैठकें व प्रशासनिक बैठकों में वह लोग स्कूल के मुद्दे को जोर शोर से उठा चुके हैं। मगर सिवाए आश्वासन के आज तक कुछ नहीं मिला। स्कूल में बनी कक्षाओं में छत से सीमेंट नीचे गिर रहा है और कई कमरों में दरारें आने से बारिश के दिनों में सारा पानी अंदर आ रहा है। इसके चलते बच्चों को बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 सालों से स्कूल की इमारत की दयनीय स्थिति बनी हुई है। मगर विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने डीसी व विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द दोनों स्कूल की इमारतों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
कोट

जल्द ही दोनों स्कूल की इमारतों की मरम्मत कार्य के लिए प्रयास किए जाएंगे। ताकि बच्चों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।

नरेंद्र सूरी, सीईओ
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें