फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सांवलाकोट प्रोजेक्ट कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सांवलाकोट प्रोजेक्ट के तहत पंचैरी के गलियोत और बदोता में काम कर रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ दूसरे राज्यों से लेबर मंगा कर उनका रोजगार भी छीना जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरपंच नारायण सिंह और पंच कुलदीप सिंह के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारायण सिंह ने बताया कि कंपनी ने करीब आठ माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। उनसे दिन-रात बिना वेतन के काम करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से कंपनी ने दूसरे राज्यों से लेबर बुला कर काम करना शुरू कर दिया है। इससे उनका रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरे राज्यों से मंगवाई गई लेबर को कंपनी की तरफ से समय पर वेतन दिया जा रहा है, लेकिन उनके साथ भेदभाव जारी है। उनको कंपनी की तरफ से किसी तरह की सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस को भेज कर उनको धमकाया भी जा रहा है। प्रदर्शन कर मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर अब भी वेतन नहीं जारी किया तो शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें