फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से रोपवे खींचकर सेना ने बचाई घायल युवक की जान

विज्ञापन
फोटो..भारतीय सेना ने पाडर कुंदल ग्राम के युवक को बचाया... - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल पाडर में रविवार को सेना ने एक दिल छू लेने वाला कार्य किया। नदी के दूसरी तरफ घायल हुए एक युवक को सेना के जवान हाथों से रोपवे चलाकर इस तरफ लाए, और पर्याप्त उपचार दिलाया। इस तरह गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाडर के दूरस्थ किजाई गांव में कुंदल गांव निवासी अंकित कुमार (24) ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर से गिरने पर उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई, और मांसपेशियों में भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीएचसी अठोली को दी।
पीएचसी के मेडिकल स्टाफ ने मरीज को लाने के लिए सेना से संपर्क किया। इस पर कार्रवाई करते हुए किजाई गांव में तैनात 17आरआर (मराठा एलआई) के जवान चंद्रभागा नदी को पार कर स्ट्रेचर और आवश्यक चिकित्सा सहायता के लेकर मौके पर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे उठाकर हाथों से रोपवे खींचकर चंद्रभागा नदी को पार कराया। इसके लिए जवानों ने कढ़ी मशक्कत की।
विज्ञापन

समय रहते जवानों ने घायल युवक को पीएचसी अठोली पहुंचाया। गंभीर अवस्था में होने के कारण युवक को वहां से एंबुलेंस के जरिये किश्तवाड़ के जिला अस्पताल भेज दिया। सेना के इस नेक और मशक्कत भरे कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया।

फोटो..भारतीय सेना ने पाडर कुंदल ग्राम के युवक को बचाया...- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..भारतीय सेना ने पाडर कुंदल ग्राम के युवक को बचाया...- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें