फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से सरपंच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर केशवान इलाके में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। घायल की पहचान सरपंच मोहम्मद सलीम शेख निवासी केशवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह केशवान-ठाकराई मार्ग पर नागड़ना नामक स्थान पर एक मारुति कार (जेके17-5075) अनियंत्रित हो कर 50 फुट खाई में गिर गई। हादसे में कार पेड़ के साथ टकरा कर फंस गई। हादसे में कार चालक सरपंच घायल हो गया। इस दौरान उसे मामूली चोटें आई हैं। जिला किश्तवाड़ अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें