फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सनसू में 18.56 लाख से बनेगा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत सनसू के वार्ड नंबर सात बिरमा पुल के समीप जल्द ही वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। विकास एवं पंचायती राज विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लांट की क्षमता 15 किलोलीटर प्रतिदिन (केएलडी) होगी जिससे स्थानीय स्तर पर गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जा सकेगा। जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी और क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


परियोजना की अनुमानित लागत 18 लाख 56 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम के तहत घरों और नालियों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से साफ किया जाएगा। साफ किए पानी का उपयोग कृषि सिंचाई, बागवानी और अन्य गैर पीने योग्य कार्यों में किया जा सकेगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि गांव में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।

पवन सिंह, कुलदीप कुमार, मदन लाल, मोहन लाल व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई थी जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। उम्मीद है कि प्लांट के बनने से गांव का वातावरण स्वच्छ होगा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। अगर योजना सफल रहती है तो यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन


सनसू में विकेंद्रीकृत वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें