फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में स्कूलों को खोलने की तैयारी

विज्ञापन
भद्रवाह के स्कूलों में सेनिटाइजेशन अभियान चलाते कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। कोविड महामारी के कारण दो साल तक बंद रहे स्कूलों को भद्रवाह में फिर से खोलने की तैयारी है। इससे पहले प्रशासन ने सभी स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग ने 28 फरवरी से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर प्रशासन ने स्कूलों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत सरकारी स्कूल के अधिकारियों ने वीरवार को नगर समिति के सहयोग से स्कूलों की इमारतों की पुताई के साथ कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और खेल के मैदानों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग शुरू की।
नगर पालिका भद्रवाह के कार्यपालक अधिकारी यूसुफ-उल उमर ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान को 28 फरवरी से पहले भद्रवाह शहर और इसके आसपास के सभी स्कूलों में चलाया जाएगा। वीरवार को गवर्नमेंट ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक कक्षाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, और स्कूलों में कोविड के उचित व्यवहार को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें