किश्तवाड़। किश्तवाड़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को द्राबशाला और इंद्रवाल तहसीलों में पद यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन किया गया। इसका आयोजन जिला खेल अधिकारी खैराती लाल शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
प्रभारी जोनल शारीरिक शिक्षा अफसर कलश कुमार और संजय शर्मा ने बताया पदयात्रा और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में लोगों को जागरूक किया। द्राबशाला में पदयात्रा मिडिल स्कूल टटानी से हायर सेकेंडरी स्कूल तक निकाली गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रवक्ता तनवीर हुसैन झंडी दिखाई। इंद्रवाल में पदयात्रा हाई स्कूल मुगल मैदान से टीआरसी तक निकाली गई। जीएचएस मुगल मैदान के प्रिंसिपल पृथ्वी राज मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोविड एसओपी का पालन किया गया।