फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ, डीटीओ सहित 15 का वेतन रोका

Sat, 23 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
जिले में कई पदों पर अधिकारी नहीं है - फोटो : demo
विज्ञापन
एडीसी अंग्रेज सिंह राणा ने वीरवार को सरकारी विभागों का औचक दौरा किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ उधमपुर और जिला ट्यूबरक्लोसिस अधिकारी सहित पंद्रह कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इसके कारण एडीसी ने गैरहाजिर पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


एडीसी ने सबसे पहले बिजली विभाग के ईएम एंड आरई डिवीजन कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान कार्यालय में अशोक चंद सीनियर असिस्टेंट और राजेश गुप्ता डीएम को गैरहाजिर पाया। इसी कार्यालय की डिवीजन दो में लवली देवी, धरंतर सिंह, सुरेश रानी और ओम प्रकाश गैरहाजिर मिले।

सीएमओ कार्यालय के दौरे में वीना कुमारी, काका राम, मोहिंदर कुमार, जमीदा बीबी व सुरेश कुमार को गैरहाजिर पाया गया। सीएमओ कार्यालय में डिप्टी सीएमओ खुद भी गैरहाजिर रहे। उसके बाद ट्यूबरक्लोसिस कार्यालय से डॉ. यशपाल, डीटीओ जेकब गालडिंग व सूरम चंद को गैरहाजिर पाया गया।
विज्ञापन


इसके चलते एडीसी ने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को तीन दिनों में गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के लिए नोटिस जारी करने को कहा। एडीसी ने स्पष्टीकरण मिलने तक कर्मचारियों के वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किए।

कर्मचारियों के अनुपस्थिति के कारण कार्यालयों में आम आदमी के काम रुक रहते हैं। लगातार इस बारे में शिकायत मिलती रहती है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अंग्रेस सिंह राणा, एडीसी, उधमपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें